"तू आर कर या पार कर, बस मुझे साकार कर ✨️- By Ankita Tantuway
ख्वाब मेरे कह रहे, मन से मुझे आजाद कर। तू आर कर या पार कर , बस मुझे साकार कर। । तरासना है खुद तुझे, नसीहतें लेनी नहीं । सोचना समझना है, क्या गलत है क्या सही । लक्ष्य राह तक रहा, रुकावटों पे वार कर । तू आर कर या पार कर, बस मुझे साकार कर । । गिर गयी तो क्या हुआ, उठेगी तू बार बार । उस जीत के इंतज़ार मे, स्वीकार कर तू सौ हार। मंज़िल पुकार रही, प्रयत्न लगातार कर । तू आर कर या पार कर, बस मुझे साकार कर ।।