Posts

Showing posts from October, 2024

हाँ समाज के वो दोगले लोग | Navratri Special | By Ankita Tantuway

बात बात पे माँ बहन के नाम गाली देने वाले,  मन्दिर में "जय माता दी "के नारे लगाते लोग | हाँ समाज के वो दोगले लोग || घर की स्त्रियों को अक्सर पाबंद करने वाले ,  माँ की शक्तियों का खूब बखान करते लोग | हाँ समाज के वो दोगले लोग || स्त्री के चूड़ी पहनने को कमजोर बताने वाले ,  माँ को पूरा करने सोलह श्रृंगार चढ़ाते लोग | हाँ समाज के वो दोगलेे लोग || दोबारा बेटी जन्म लेने पर उदास होने वाले,  माँ के नौ रूपों का सत्कार करते लोग | हाँ समाज के वो दोगले लोग || बेटियों के उस रक्त को अशुद्ध कहने वाले,  माता के लाल रंग को पवित्र मानते लोग | हाँ समाज के वो दोगले लोग || स्त्रियों की इज्जत को तार तार करने वाले,  नवरात्रि में आदिशक्ति का उपवास करते लोग | हाँ समाज के वो दोगले लोग || --अंकिता तंतुवाय