"तू आर कर या पार कर, बस मुझे साकार कर ✨️- By Ankita Tantuway

 ख्वाब  मेरे  कह  रहे, मन से मुझे आजाद कर।

तू आर कर या पार कर , बस मुझे साकार कर। ।


तरासना  है खुद तुझे, नसीहतें लेनी नहीं ।

सोचना समझना है, क्या गलत है क्या सही ।

लक्ष्य राह तक रहा, रुकावटों पे वार कर ।

तू आर  कर या पार कर, बस मुझे साकार कर । ।


गिर गयी तो क्या हुआ, उठेगी तू बार बार ।

उस जीत के इंतज़ार मे, स्वीकार  कर तू सौ हार।

मंज़िल पुकार रही, प्रयत्न लगातार कर ।

तू आर कर या पार कर, बस मुझे साकार कर ।।


Comments

Popular posts from this blog

"छत से टपकता पानी " A poetry depicts the common man & reality of the system of our country(By Ankita Tantuway)

हाँ समाज के वो दोगले लोग | Navratri Special | By Ankita Tantuway

"झलकारी बाई : एक वीरांगना (कविता) " By Ankita Tantuway