Posts

Showing posts from 2021

"जब मेरी किताबों से बातें होने लगी"📚❤"

  बेअसर नींद वाली वो रातें होने लगी जब मेरी किताबों से बातें होने लगी... सोने पे सपना और जागने पे लक्ष्य बन जाना, इस तरह मेरी मंज़िल से मुलाकातें होने लगी जब मेरी किताबों से बातें होने लगी.... कुछ करने की जिद का अब तमन्ना बन जाना,  इस तरह से जूनून की बरसातें होने लगी जब मेरी किताबों से बातें होने लगी.... बेअसर नींद वाली वो रातें होने लगी जब मेरी किताबों से बातें होने लगी... ~अंकिता तंतुवाय ✍️

"बस मंज़िल ही प्यार हो "....

  जब इच्छाओं का भंडार हो और कोशिशें अपार हो तो  बस तुम्हे रुकना नहीं चाहे रुकावटे हज़ार हो वक़्त की  मार हो या कमियों का शिकार हो कि रास्ते से लौटना नहीं चाहे सामने दीवार हो भटका कोई विचार हो या चुनातियों का वार हो तुम्हे पीछे हटना नहीं चाहे हार कई बार हो लक्ष्य प्राप्ति ही सार हो  और जीत का इंतेज़ार हो मेहनत करके थकना नहीं बस मंज़िल ही प्यार हो

मौका ना मिल रहा तो तू मौकों से जाके मिल

फटे मिलेंगे रास्ते, तू जाके उनको सिल | तू मौका ना मिल रहा तो तू मौकों से जाके मिल || कमियों से डर मत, ताकत का सहारा ले,  कीचड़ के बीच जा और कमल सा जाके खिल |  मौका ना मिल रहा तो तू मौकों से जाके मिल || तू जुल्म कर, तेरे डर पे, उस जीत की दीवार पे, मार के अवरोध को, बनजा तू हार का कातिल | मौका ना मिल रहा तो तू मौकों से जाके मिल || कामयाबी का वो दिन आएगा ये सोचले,  कुछ भी कर बस मत बना खुदको शिथिल | मौका ना मिल रहा तो तू मौकों से जाके मिल ||

दीप प्रज्जवलन से हर घर में, सुख संपत्ति का डेरा होगा /Diwali Special

 चमक उठेगा कल फिर भारत, फिर  एक नया सवेरा होगा। दीप प्रज्ज्वलन  से  हर घर  में, सुख संपत्ति का डेरा होगा ।। बच्चे, बूढ़े , युवाओं  में, बहिरंगी  सा उल्लास  है। दीवाली  का यह त्यौहार रहता बहुत खास है। लक्ष्मी माँ  का आगमन,और  कुबेर जी का बसेरा होगा। दीप प्रज्ज्वलन  से  हर घर  में, सुख संपत्ति का डेरा होगा।। नये  पकवान , नया सामान , सबकी अलग बनावट  है। घर के  हर कोने में देखो, चारों तरफ सजावट है । रँगों  की बरसात में, कुछ   रंगोली का घेरा होगा । दीप प्रज्ज्वलन  से  हर घर  में, सुख संपत्ति का डेरा होगा दूर हुए पहले जो अपने, वापस से मिल जायेंगे । अपनेपन की रौशनी में, सब चेहरे खिल जायेंगे । फूलजड़ी , पटाखे  जलाने से, खुश  ये मन मेरा होगा। दीप प्रज्ज्वलन  से  हर घर  में, सुख संपत्ति का डेरा होगा ।। -- Ankita  Tantuway