Posts

Showing posts from 2020

"तू आर कर या पार कर, बस मुझे साकार कर ✨️- By Ankita Tantuway

  ख्वाब  मेरे  कह  रहे, मन से मुझे आजाद कर। तू आर कर या पार कर , बस मुझे साकार कर। । तरासना  है खुद तुझे, नसीहतें लेनी नहीं । सोचना समझना है, क्या गलत है क्या सही । लक्ष्य राह तक रहा, रुकावटों पे वार कर । तू आर  कर या पार कर, बस मुझे साकार कर । । गिर गयी तो क्या हुआ, उठेगी तू बार बार । उस जीत के इंतज़ार मे, स्वीकार  कर तू सौ हार। मंज़िल पुकार रही, प्रयत्न लगातार कर । तू आर कर या पार कर, बस मुझे साकार कर ।।

मुझे उसकी तालाश हैं.....(Mujhe uski talash hai...) by Ankita Tantuway

  चाँद तारो की चमक सा वो न हो मगर,  जुगनू सा जो रोशन हो मुझे उसकी तलाश है । समंदर सा बड़ा , गहरा वो रुतवे की चाहत न, जो नाज़-ए-सरोवर हो मुझे उसकी तलाश है । नेता की तरह कसमें , बड़े वादें गवारा न , हमेशा संग चले मेरे , मुझे उसकी तलाश है ।

Ek pyar ka nagma hai / edit/My Words/Just for fun

 {ये कोरोना का सदमा है सदमे में जवानी है }...2 जिंदगी और कुछ भी नहीं  करना मनमानी है  कुछ खाकर सोना है  कुछ सोकर खाना है  Insta में रहकर रोज़ स्टोरी लगाना है  घर के वो कामों से  याद आती नानी है  ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं  करना मनमानी है (ये कोरोना का सदमा है  सदमे में जवानी है)-2  ज़िन्दगी और कुछ भी नहीं  करना मनमानी है ...

सूरज निकला , एक सवेरा हुआ -(Suraj Nikla , Ek Savera Hua)- by Ankita Tantuway

Image

भटकना अब नहीं तुझको , सही राहों में जाना है- by Ankita Tantuway

भटकना अब नहीं तुझको , सही राहों में जाना है । जो पहले रह गया पीछे, उसे वापस से पाना है।। बुलंद हौसले की खोज करना है तुझे तू कर , गिरना है , संभलना है , तुझे बस डर मिटाना है ।। निकलता जा रहा है वक़्त , कर ले कदर उसकी , बनाले सारणी और सोचले उसको निभाना है । मंज़िल में कभी आश तो कभी निराशा हाथ होगी, उसे स्वीकार करना है और बढे चले जाना है । आज के नए दौर में , प्रतियोगिताए बहुत है , जीत ले सारी , खुद को इस काबिल बनाना है।

पापा और बेटी की भावुक बातें - by Ankita Tantuway

Image

❤A voice of a girl👸- by Ankita Tantuway

Image

दिल की अजमाइशें ( ❤ki ajmaishe kabhi Puri Na ho saki .. Tum mere Na ho sake m tumhari Na ho Saki ....) by Ankita Tantuway

Image
Read my poetry ... And like and comment ... Tदिलों की फरमाइशें कभी पूरी न हो सकी तुम मेरे न हो सके , मैं तुम्हारी न हो सकी नाम तुम्हारा सुनते ही एक मुस्कान सी आ जाती न चाहते हुए भी तुम्हारी याद जो आ जाती काश , ये लम्हे ये घडी यहीं थम सी जाती कुछ पल के लिए ही सही तुम मेरे और मैं तुम्हारी हो जाती लेकिन , दिल की ये चाहत कभी पूरी न हो सकी तुम मेरे न हो सके मैं तुम्हारी न हो सकी तेरा चेहरा देखने को कई दिनों तक इंतज़ार किया बातें करने की बजाय तुमने मुझसे मुँह मोड़ लिया काश , तुम भी मेरी चाहत की गहराई को समझ पाते कुछ लम्हे हमारे साथ हो जाते , मैं तुम्हारी और और तुम मेरे हो पाते लेकिन , दिल की ये तमन्ना कभी पूरी न हो सकी तुम मेरे न हो सके , मैं तुम्हारी न हो सकी

वो शाम का वक़्त ही था ना...(Vo sham ka waqt hi ta Na jab Tum aaye the ❤❤❤❤..) - by Ankita Tantuway.

पगला गयी थी मैं और तुम भी तो शर्माए  थे वो शाम का वक्त ही था न जब तुम आये थे               वो छत ही तो जरिया था ये देखने दिखाने का आँखे मिलाने का  यूँ नज़रे चुराने का अगर मैंने ख्वाब देखे तो तुमने भी सपने सजाए थे वो शाम का वक़्त ही था न जब तुम आये  थे     खिल गया था चेहरा मेरा  प्यारी सी मुस्कुराहट थी देखा तो नहीं   बस तुम्हारे होने की आहट थी अगर मैंने गाना  गाया तो  तुम  भी  चिल्लाये  थे वो शाम का वक्त ही था न जब तुम आये थे                                 दो मिनट ही रुके तुम लेकिन वो पल बहुत खास था अच्छा तो ये था की तुम्हे भी अहसास था   अगर मैंने इग्नोर किया तो तुम भी इतराये थे         वो शाम का वक्त ही था न जब तुम आये थे 

वो मेरे पापा ही थे.... (Vo mere papa☺ hi the Jo mujhe ek pehchan de gaye 😊😊) - by Ankita Tantuway

Image

मेरे सपनो की उड़ान (mere sapno ki udan ) - by Ankita Tantuway

Image