दीप प्रज्जवलन से हर घर में, सुख संपत्ति का डेरा होगा /Diwali Special

 चमक उठेगा कल फिर भारत, फिर  एक नया सवेरा होगा।

दीप प्रज्ज्वलन  से  हर घर  में, सुख संपत्ति का डेरा होगा ।।


बच्चे, बूढ़े , युवाओं  में, बहिरंगी  सा उल्लास  है।

दीवाली  का यह त्यौहार रहता बहुत खास है।

लक्ष्मी माँ  का आगमन,और  कुबेर जी का बसेरा होगा।

दीप प्रज्ज्वलन  से  हर घर  में, सुख संपत्ति का डेरा होगा।।


नये  पकवान , नया सामान , सबकी अलग बनावट  है।

घर के  हर कोने में देखो, चारों तरफ सजावट है ।

रँगों  की बरसात में, कुछ   रंगोली का घेरा होगा ।

दीप प्रज्ज्वलन  से  हर घर  में, सुख संपत्ति का डेरा होगा


दूर हुए पहले जो अपने, वापस से मिल जायेंगे ।

अपनेपन की रौशनी में, सब चेहरे खिल जायेंगे ।

फूलजड़ी , पटाखे  जलाने से, खुश  ये मन मेरा होगा।

दीप प्रज्ज्वलन  से  हर घर  में, सुख संपत्ति का डेरा होगा ।।


-- Ankita  Tantuway






Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

जब पहली बार किसी स्त्री ने......

"झलकारी बाई : एक वीरांगना (कविता) " By Ankita Tantuway

हाँ समाज के वो दोगले लोग | Navratri Special | By Ankita Tantuway