मौका ना मिल रहा तो तू मौकों से जाके मिल

फटे मिलेंगे रास्ते, तू जाके उनको सिल |

तू मौका ना मिल रहा तो तू मौकों से जाके मिल ||


कमियों से डर मत, ताकत का सहारा ले,

 कीचड़ के बीच जा और कमल सा जाके खिल |

 मौका ना मिल रहा तो तू मौकों से जाके मिल ||


तू जुल्म कर, तेरे डर पे, उस जीत की दीवार पे,

मार के अवरोध को, बनजा तू हार का कातिल |

मौका ना मिल रहा तो तू मौकों से जाके मिल ||


कामयाबी का वो दिन आएगा ये सोचले,

 कुछ भी कर बस मत बना खुदको शिथिल |

मौका ना मिल रहा तो तू मौकों से जाके मिल ||



Comments

Popular posts from this blog

"छत से टपकता पानी " A poetry depicts the common man & reality of the system of our country(By Ankita Tantuway)

हाँ समाज के वो दोगले लोग | Navratri Special | By Ankita Tantuway

"झलकारी बाई : एक वीरांगना (कविता) " By Ankita Tantuway