हाँ समाज के वो दोगले लोग | Navratri Special | By Ankita Tantuway

बात बात पे माँ बहन के नाम गाली देने वाले, 
मन्दिर में "जय माता दी "के नारे लगाते लोग |
हाँ समाज के वो दोगले लोग ||

घर की स्त्रियों को अक्सर पाबंद करने वाले , 
माँ की शक्तियों का खूब बखान करते लोग |
हाँ समाज के वो दोगले लोग ||

स्त्री के चूड़ी पहनने को कमजोर बताने वाले , 
माँ को पूरा करने सोलह श्रृंगार चढ़ाते लोग |
हाँ समाज के वो दोगलेे लोग ||

दोबारा बेटी जन्म लेने पर उदास होने वाले, 
माँ के नौ रूपों का सत्कार करते लोग |
हाँ समाज के वो दोगले लोग ||

बेटियों के उस रक्त को अशुद्ध कहने वाले, 
माता के लाल रंग को पवित्र मानते लोग |
हाँ समाज के वो दोगले लोग ||

स्त्रियों की इज्जत को तार तार करने वाले, 
नवरात्रि में आदिशक्ति का उपवास करते लोग |
हाँ समाज के वो दोगले लोग ||

--अंकिता तंतुवाय









Comments

Popular posts from this blog

"छत से टपकता पानी " A poetry depicts the common man & reality of the system of our country(By Ankita Tantuway)

"झलकारी बाई : एक वीरांगना (कविता) " By Ankita Tantuway