दिल की अजमाइशें ( ❤ki ajmaishe kabhi Puri Na ho saki .. Tum mere Na ho sake m tumhari Na ho Saki ....) by Ankita Tantuway

Read my poetry ... And like and comment ...
Tदिलों की फरमाइशें कभी पूरी न हो सकी
तुम मेरे न हो सके , मैं तुम्हारी न हो सकी

नाम तुम्हारा सुनते ही एक मुस्कान सी आ जाती
न चाहते हुए भी तुम्हारी याद जो आ जाती
काश , ये लम्हे ये घडी यहीं थम सी जाती
कुछ पल के लिए ही सही तुम मेरे और मैं तुम्हारी हो जाती
लेकिन , दिल की ये चाहत कभी पूरी न हो सकी
तुम मेरे न हो सके मैं तुम्हारी न हो सकी

तेरा चेहरा देखने को कई दिनों तक इंतज़ार किया
बातें करने की बजाय तुमने मुझसे मुँह मोड़ लिया
काश , तुम भी मेरी चाहत की गहराई को समझ पाते
कुछ लम्हे हमारे साथ हो जाते , मैं तुम्हारी और और तुम मेरे हो पाते
लेकिन , दिल की ये तमन्ना कभी पूरी न हो सकी
तुम मेरे न हो सके , मैं तुम्हारी न हो सकी

Comments

Popular posts from this blog

"छत से टपकता पानी " A poetry depicts the common man & reality of the system of our country(By Ankita Tantuway)

हाँ समाज के वो दोगले लोग | Navratri Special | By Ankita Tantuway

"झलकारी बाई : एक वीरांगना (कविता) " By Ankita Tantuway